जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्मदिन के मौके पर विद्याधर नगर क्षेत्र में तीन दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व सचिव तथा प्रियदर्शनी सोलर मिशन एंड वाटर सेविंग संस्था की अध्यक्ष शशि गुप्ता के नेतृत्व में 4, 5 और 6 सितंबर को विद्याधर नगर के विभिन्न पार्को ,ग्रीन बेल्ट और स्टेडियम परिसर के आसपास वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संस्था अध्यक्ष शशि गुप्ता ने बताया कि 3 दिन में 1100 वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इसी के साथ सचिन पायलट के जन्मदिन के मौके पर गौशालाओं में गायों को हरा चारा भी खिलाया जाएगा। वही 7 सितंबर को अग्रवाल समाज की ओर से सचिन पायलट का जन्मदिन के मौके पर भव्य स्वागत भी किया जाएगा।


0 टिप्पणियाँ