विशेष संवाददाता अवनीश पाराशर के साथ सहयोगी विनोद जांगिड़ की रिपोर्ट
करौली में शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ फिजिकल फिटनेस की जांच के बहाने अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद राज-काज न्यूज ने खबर को प्रमुखता से दिखाया. इसके बाद शिक्षा विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया है. वहीं शिकायत के बाद पुलिस आरोपी शिक्षक की तलाश में दबीश दे रही है।
दरअसल करौली जिले के उपखंड सपोटरा इलाके के एक गांव में शिक्षक दिवस से पूर्व एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शिक्षक की गरिमा को कलंकित कर दिया है।शारीरिक शिक्षा विभाग के एक शिक्षक ने फिजिकल फिटनेस की जांच के नाम पर नाबालिग छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया. जिसकी खबर को राज-काज न्यूज द्वारा प्रमुखता से दिखाने के बाद शिक्षा विभाग हरकत मे आया और घटना की जानकारी पर आनन फानन मे आरोपी शारीरिक शिक्षक के निलंबित करने के आदेश जारी कर दिये है.मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर बताया है कि सपोटरा इलाके के एक गांव के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मे शारीरिक शिक्षक आशीष सोलंकी के विरूद्ध पोक्सो एक्ट मे मामला दर्ज हुआ है.जिसके खिलाफ विभाग ने तुरंत कारवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है.निलंबन काल मे आरोपी शिक्षक का मुख्यालय ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंडरायल जिला करौली रहेगा।
यह था मामला।
नाबालिग पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि 28 अगस्त की रात्रि को उसकी पुत्री के गायब होने पर जब परिजनों ने उसे तलाश किया तो गांव के शारीरिक शिक्षक आशीष सोलंकी को उसकी पुत्री को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने की जानकारी मिली. जानकारी मिलने पर तुरंत शिक्षक का पीछा करने पर एक गांव की तरफ पेट्रोल पंप के पास शिक्षक को छात्रा के साथ पकड़ लिया गया.इसके बाद छात्रा ने शिक्षक के रेप और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने की वारदात के बारे में बताया. नाबालिग के पिता ने पुलिस थाने में पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज करवाया है.


0 टिप्पणियाँ