ब्यूरो रिपोर्ट।

लगभग 35 दिन की राहत के बाद तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। मंगलवार को पेट्रोल की कीमत मे 21 पैसे और डीजल की कीमत में 27 पैसे की बढ़ोतरी कर दी गई। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी जयपुर में पेट्रोल ₹108. 35 पैसे प्रति लीटर और डीजल ₹98. 85 पैसे प्रति लीटर हो गया है। 35 दिन की राहत में खास बात यह रही कि इस दौरान अगस्त के अंतिम सप्ताह तक डीजल की कीमतों में लगभग ₹1 की कमी हो गई थी लेकिन सितंबर के अंतिम सप्ताह तक फिर से एक रुपए दो पैसे तक महंगा कर दिया। आपको बता दें कि तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 22 और 24 अगस्त को दी 52 पैसे की राहत को भी अब वापस लेने की शुरुआत कर दी है।