भरतपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
भरतपुर जिले मे पंचायती राज चुनाव के तहत एक दिन पहले भाजपा के जगत सिंह जहां जिला प्रमुख चुने गए। वहीं दूसरे दिन उप जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका ने सभी को चौंकाते हुए जीत हासिल की है।बता दे, पंचायती राज के तहत मंगलवार को हुआ उप जिला प्रमुख का चुनाव अप्रत्याशित और चौंकाने वाला रहा। चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी प्रियंका गुर्जर 7 मत प्राप्त करने के बाद भी उप जिला प्रमुख बन गई। जबकि प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी शिखा को सिर्फ 3 मत प्राप्त हुए। भाजपा समर्थित एवं अन्य 26 सदस्य मतदान करने ही नहीं पहुंचे।चौंकाने वाली बात यह रही कि जहां 1 दिन पहले भाजपा के जगत सिंह 28 मत प्राप्त करके जिला प्रमुख चुने गए। वहीं उप जिला प्रमुख की प्रत्याशी भाजपा की शिखा को सिर्फ तीन मत ही प्राप्त हुए।


0 टिप्पणियाँ