महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के मेन एग्जाम के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि सात दिन बढ़ा दी गई है। पोर्टल पर कोई भी स्टूडेन्ट्स 4 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं।

काेराेना के चलते यह ऑन लाइन फार्म नियमित, पूर्व और स्वयंपाठी विद्यार्थी घर बैठे भी यूनिवर्सिटी की अधिकृत वेबसाइट पर जानकर भर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेटबैंकिंग जरिए घर से ही कर सकते हैं।

यूनिवर्सिटी की मुख्य परीक्षा 2021 के लिए नियमित, पूर्व और स्वयंपाठी विद्यार्थी अपने परीक्षा आवेदन यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.mdsuexam.org और www.mdsuexam.net पर ऑनलाइन जमा करा सकेंगे।

परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, परीक्षा शुल्क एवं परीक्षा शुल्क के बराबर विलम्ब शुल्क (कुल दो गुना परीक्षा शुल्क) से स्नातक परीक्षाएं ( पास / ऑनर्स) भाग प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के नियमित, पूर्व छात्र एवं बी.एससी. (आई.टी. / कम्प्यूटर साइंस / नैचूरोपैथी // बायोटेक)/ बी.सी.ए./ बी.ए. एडीशनल स्वयंपाठी छात्र यथा बी.ए./बी.कॉम / बी. एससी/ बी.एससी (गृह विज्ञान/B.Sc-B.Ed & BA-B.Ed scheme), नियमित एवं पूर्व छात्र B.P.Ed (annual scheme) के (RIE Only), BBA (annual समस्त स्नातकोत्तर (पूर्वार्द्ध / उत्तरार्द्ध) कोर्स के नियमित, पूर्व छात्र एवं स्वयंपाठी छात्र यथा- एम.ए. एम. कॉम एवं समस्त डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम उपरोक्त वर्णित सभी परीक्षाओं के प्रिन्टेड आवेदन पत्र कॉपी-दो प्रतियो में) संबंधित महाविद्यालय / केन्द्र / विभाग में जमा कराने की अंतिम तिथि 4 सितम्बर रखी गई है। हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा कराने के लिए 7 सतम्बर लास्ट डेट है। जांच के पश्चात महाविद्यालयों की ओर से विश्वविद्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि 7 सितम्बर रखी गई है।

  • 100 रु. विलम्ब शुल्क सहित B.Ed. (All) RIE & Other, B.A. B.Ed./B.Sc. B.Ed. (Other than RIE), M.Ed. (RIE & Other) LL.B-1st Yr. (For Ex Students Only), LLB. IIYr. & III Yr. (Regular & Ex. Students) LL.M. Pt-I & Pt-II (MDSU Campus) LLM. Pt-I (for Ex-Students Only) LL.M. Pt-II (For Regular & Ex-Students) के लिए आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 4 सितम्बर रखी गई है। सभी परीक्षाओं के प्रिन्टेड आवेदन पत्र (हार्ड कॉपी दो प्रतियों में) संबंधित महाविद्यालय / केन्द्र / विभाग में जमा कराने की तिथि अंतिम तिथि 6 सितम्बर तथा जांच के बाद महाविद्यालयों द्वारा विश्वविद्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि 7 सितम्बर रखी गई है।

यह भी जारी किए निर्देश

  • इन कक्षाओं के अतिरिक्त अन्य कक्षाओं के आवेदन पत्र भरने के लिए सूचना वेबसाईट पर उपलब्ध रहेगी।
  • विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र भरने संबंधी निर्देश का अवलोकन करें।
  • अभ्यर्थी कोविड प्रोटोकॉल एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें। मास्क पहन कर आवेदन पत्र महाविद्यालयों में जमा करावें।