श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर
श्रीगंगानगर पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी करवाने में सक्रिय भूमिका निभाने के आरोप में बाड़मेर जिला निवासी व जालौर जिले में तैनात कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया है आरोपी कांस्टेबल से वारदात के संबंध में पूछताछ कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया।
गौरतलब है कि उक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को 17 जून 2021 की रात को पंचवटी कॉलोनी से चोरी किया गया था। परिवादी अरविंद कुमार विश्नोई की एक स्कॉर्पियो गाड़ी उसके घर के आगे से चोरी हो गई थी, सदर श्रीगंगानगर पुलिस ने 18 जून को अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर एसएचओ हनुमाना राम बिश्नोई ने जांच शुरू करवाई। सदर पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया ,इससे पता चला कि परिवादी के मकान के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो की रेकी बार-बार अल्टो कार से की गई। स्कॉर्पियो चोरी के आरोप में पहले आरोपी जयकिशन को भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है ।
वहीं स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी करने के आरोप में बाड़मेर जिले के गुडामालानी थाना क्षेत्र के बारूडी निवासी 22 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र सुखराम विश्नोई को गिरफ्तार किया। आरोपी युवक जालौर जिले के पुलिस थाना झाब में बतौर कांस्टेबल तैनात था । झाब पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को उस कार के साथ पकड़ा था जिससे स्कॉर्पियो को चोरी करने से पहले रैकी में इस्तेमाल किया गया था । कॉन्स्टेबल दिनेश बिश्नोई के खिलाफ मुख्य आरोपियों के साथ साजिश करने का आरोप है ।


0 टिप्पणियाँ