चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट।
हरियाली अमावस्या के अवसर पर लगातार दूसरे वर्ष भी रविवार को जिले भर के पर्यटक, और धार्मिक स्थलों सहित विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर्यटकों व आम लोगों के लिए बंद रहा जिसके लिए जिला प्रशासन ने पहले ही निर्देश जारी कर दिए थे। चित्तौड़गढ़ के विश्व प्रसिद्ध दुर्ग पर हरियाली अमावस्या के अवसर पर स्थानीय लोगो के अलावा जिले के बाहर से अधिक पर्यटक दुर्ग भ्रमण पर आते हैं लेकिन लगातार दूसरे वर्ष भी कोरोना संक्रमण के चलते जिला प्रशासन ने जिले के सभी पर्यटन व धार्मिक स्थल लोगों के लिए बंद कर दिए।
चितौड़गढ़ विश्व प्रसिद्ध दुर्ग के लिए आज भी बड़ी संख्या मे लोग पहुंचे पर उनको निराश वापस लौटना पड़ा, क्योंकि चितौड़गढ़ के दुर्ग के पहले दरवाजे से पहले पुलिस का जाप्ता तैनात किया गया,, वहीं सिर्फ दुर्ग पर रहने वाले लोगों को ही आईडी देख कर आने जाने दिया गया,इसके अलावा बाहर से कम संख्या मे पर्यटक पहुंचे पर चित्तौड़गढ़ जिले के कई पर्यटक तथा स्थानीय लोग हरियाली अमावस्या के अवसर पर पहुंचे लेकिन उन्हें दुर्ग के पहले दरवाज़े पाडन पोल से पहले ही निराश लौटना पड़ा
गौरतलब है की चित्तौड़गढ़ जिले में कई ऐसे स्थल हैं जहां पर हरियाली अमावस्या में हजारों लाखों की संख्या में पर्यटक व श्रद्धालु आते हैं पर लगातार दूसरे वर्ष भी सभी को निराश होना पड़ा क्योंकि कोरोना संक्रमण का प्रकोप अभी तक जारी है




0 टिप्पणियाँ