जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर प्रदेशवासियों का आभार जताया। गहलोत ने कहा कि मेरे स्वास्थ्य के लिए दी गई सभी प्रदेशवासियों की शुभकामनाओं के लिए बेहद आभारी हूं।मेरी तबियत पोस्ट कोविड इफेक्ट्स के कारण खराब हुई है। मेरी अपील है सभी कोविड प्रोटोकॉल्स की पालना करते हुए समय पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।मैं जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर पूर्व की तरह प्रदेश की सेवा में लग जाऊंगा।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ट्वीट कर कहा कि मेरे स्वास्थ्य के लिए दी गयी सभी प्रदेशवासियों की शुभकामनाओं के लिए बेहद आभारी हूं।राजस्थान की जनता ने मुझे हमेशा ही भरपूर स्नेह और आशीर्वाद दिया है।यही मेरे जीवन की पूंजी है।सीएम गहलोत ट्वीटउन्होंने लिखा कि आपकी शुभकामनाओं से अब मेरी सेहत में सुधार है, पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं और कुछ दिनों तक चिकित्सकों की निगरानी में रहूंगा।जल्द ही पूर्णतः स्वस्थ होकर पूर्व की तरह प्रदेश की सेवा में लग जाऊंगा।गहलोत ने लिखा कि यह पोस्ट-कोविड इफेक्ट्स के कारण हुआ है।इसलिए आप से भी मेरी अपील है आप अपना ख्याल रखें, स्वस्थ रहें, कोविड प्रोटोकॉल्स की पालना करें और समय पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं। एक बार पुनः आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। बतादे कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को सुबह सीने में दर्द की वजह से सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार कराने के लिए पहुंचे थे। जहां पर डॉक्टरों ने उनके आर्टरी में ब्लॉकेज बताया था।इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी।रविवार को सीएम गहलोत को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।