झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत

झालावाड़ जिले में फिर से बिजली उत्पादन शुरू हो गया और देर रात्रि को 3 बजकर 45 मिनट पर पहली इकाई ने बीजली उत्पादन शुरू कर दिया है ओर कोयले की पहली रैक भी झालावाड पहुच गई जिसके बाद पहली इकाई शुरू हो गई कह सकते है कि झालावाड जिले ओर राजस्थान के लिए यह खबर राहत भरी है कि झालावाड के कालीसिन्ध पावर प्लांट कोयले की कमी के चलते बन्द था अब शुरू हुआ है।कालीसिंध थर्मल पावर  पावर प्लांट को पहला झटका 11 अगस्त को लगा जब पहली इकाई कोयले की कमी के चलते बन्द हुई फिर दूसरा झटका 15 अगस्त को लगा जब दूसरी इकाई बन्द हुई।जिससे दोनों युनिट से 2 लाख 88 हजार बिजली उत्पादन ठप्प हो गया और थर्मल की 600- 600 मेगावाट की दोनो युनिट बन्द हो गई जिससे बिजली उत्पादन तो बन्द हुआ साथ ही करोडों का भी नुकसान हुआ है।

झालावाड़ जिले के राहत की खबर है कोयले की रैक को लेकर ट्रेन पहुच चुकी है बिजली उत्पादन शुरू है  और बाकी 6 रैक भी जल्द पहुंचने की  सूचना मिल रही है। ऐसे में पहली थर्मल की इकाई ने उत्पादन शुरु कर दिया और जब कोयले की रैक लगातार मिलने पर स्टॉक हो जाएगा तब दूसरी युनिट से भी उत्पादन शुरू हो जाएगी।