ब्यूरो रिपोर्ट।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई दसवीं कक्षा के मंगलवार को घोषित किए गए परिणाम में बेटियों ने बाजी मारी है। इस परीक्षा में 99. 24 प्रतिशत लड़कियां जबकि 98. 89% लड़के पास हुए हैं। बिना परीक्षा दिए इस बार आए परिणाम में 99. 04 विद्यार्थी पास हुए हैं। कुल 20,97,128 छात्रों के परिणाम में से 20 लाख 76 हजार 997 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। इनमें से 57,824 विद्यार्थियों ने 95% से भी ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। 2,00,962 विद्यार्थियों को 90 से 95% के बीच अंक मिले हैं। वहीं 16,639 विद्यार्थियों का विभिन्न कारणों के चलते परिणाम रोका गया है। सीबीएसई 12वीं बोर्ड के नतीजों की तरह 10वीं परीक्षा में भी केंद्रीय विद्यालयों का रिजल्ट 100% रहा है। आपको बता दें कि इस बार कोरोना के चलते 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के परिणाम विद्यार्थियों के पिछले प्रदर्शन के नतीजों के आधार पर दिए गए हैं। 10वीं परीक्षा के परिणाम में भी 80% यूनिट टेस्ट और प्री बोर्ड के अंक जोड़े गए हैं। वहीं 20% प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क के नंबर जुड़े हैं।


0 टिप्पणियाँ