कोटा से हँसपाल यादव की रिपोर्ट।
जिला आबकारी अधिकारी दुर्गाशंकर के नेतृत्व में गठित दल द्वारा रविवार को शहर में स्थित सात कम्पोजिट शराब की दुकानों के निरीक्षण करने के दौरान अनियमितता पाई गई। कोटा उत्तर आबकारी निरोधक दल प्रहराधिकारी गुलाम नबी ने बताया कि कोटा जोन आबकारी आयुक्त व अतिरिक्त आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार कोटा उत्तर आबकारी निरोधक दल द्वारा जाप्ते के साथ शहर में स्थित सात कम्पोजिट शराबों की दुकानों का निरीक्षण करने के दौरान मौके पर कई दुकानों में न्यूनतम मूल्यों से कम में शराब बेचना पाया गया व कुछ दुकानों में मौके पर मिले सैल्समैन का नौकर नामा नहीं मिला तथा कुछ दुकानों पर बैठकर शराब पिलाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि सभी अनियमित कम्पोजिट शराब दुकानों के विरूद्ध निरीक्षण परिपत्र तैयार कर कार्यवाही मौके पर पूर्ण की गई और अनियमिता के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ