बारां से बृजेश कलवार

बारां जिले के केलवाड़ा मे मंगलवार देर शाम सीताबाड़ी मे बिजली का तार टूटकर गिर गया। बिजली का तार टूटने से मनोज पुत्र परबत उम्र 4 वर्ष जाति सहरिया व बिंदिया उर्फ दिव्या पुत्री परबत उम्र 6 साल की  मृत्यु हो गई है | व देवेंद्र पुत्र परबत घायल होने से केलवाड़ा चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।वहीं मृतक बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी सीएससी केलवाड़ा मे रखवाया गया। मृतकों में एक लड़का व लड़की है जो आपस में दोनो सगे भाई बहिन है। घायल भी इन दोनो मृतकों का भाई हैं। बता दें कि आदीवासी क्षेत्र में दो बड़े हादसे हुये है एक आसमानी बिजली गिरने से 2 की मौत हो गई तो वहीं यह दूसरी बिजली के तार टूटने से हादसा हो गया।जहां माता पिता का बुरा हाल है तो परिवार में मातम छा गया है।