सवाई माधोपुर से हेमेंद्र शर्मा,

सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जिले में शुरू किए गए हमारी लाडो अभियान के तहत आज शनिवार को जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कलेक्ट्रेट सभागार में खिलचीपुर की बालिकाओं से संवाद किया और बालिकाओं के सवालों का जवाब देते हुऐ बालिकाओं का हौसला बढ़ाया ओर बालिकाओं को सफलता के टिप्स दिए । जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट सभागार में बालिकाओं से संवाद करते हुऐ बालिकाओं को कलेक्टर के कार्यो के बारे में जानकारी दी और कलेक्ट्रेक्ट के तमाम विभागों के कार्यो के बारे में भी बताया , इस दौरान बालिकाओं ने जिला कलेक्टर से प्रशासनिक कार्यो को लेकर कई पूंछे ,इस पर जिला कलेक्टर ने बालिकाओं को उनके सवालों के जवाब दिए । 


वही इसी कड़ी में वन विभाग के अधिकारियों ने सीसीएफ कार्यालय पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कुस्तला की बालिकाओं से संवाद किया और बालिकाओं को वन विभाग के कार्यो की जानकारी दी , इस दौरान सीसीएफ टीसी वर्मा ने बालिकाओं को पर्यावरण संरक्षण,वन्यजीव संरक्षण एंव वन एंव वनस्पतियों के बारे में बताया । इस दौरान बालिकाओं ने वन विभाग के अधिकारियों से कई तरह के सवाल जवाब किये । जिस पर वनाधिकारियों ने बालिकाओं के सवालों का जवाब देते हुवे बालिकाओं का मनोबल बढ़ाया ,इस मौके पर जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन भी मौजूद रहे । जिन्होंने बालिकाओं का हौसला बढ़ाया और मेहनत एंव लगाने के साथ मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया