हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार

महात्मा गांधी की 150 वी जयंती एवं स्वतंत्रता दिवस के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष पर अगस्त क्रांति सप्ताह के अंतर्गत जिला एवं सभी ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को "हिंद स्वराज अपनाओ-सामाजिक सरोकार बढ़ाओ रैली" का आयोजन किया गया। ज़िला जिला मुख्यालय पर रैली का आयोजन जंक्शन में रेलवे स्टेशन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर मुख्य अतिथियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली को हरी झंडी दिखाने वाले मुख्य अतिथियों में नगर परिषद चेयरमैन गणेश राज बंसल,भूपेंद्र चौधरी, महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के आयोजन को लेकर गठित जिला स्तरीय समिति के सह-संयोजक तरुण विजय एडीएम राम रतन सोंकरिया, सीईओ जिला परिषदअशोक असीजा,एडिशनल एसपी जस्साराम बोस शामिल थे।रैली रेलवे स्टेशन परिसर से रवाना होकर भगत सिंह चौक,बस स्टैंड,राजीव चौक होते हुए वापस भगत सिंह चौक पर समापन हुआ।वहीं जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय पर रैली का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया गया।जिला स्तर पर रैली को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष को लेकर गठित जिला स्तरीय समिति के सह संयोजक श्री तरुण विजय ने कहा कि महात्मा गांधी का दर्शन आज भी विश्व भर के लिए प्रासंगिक है।आज विश्व की बड़ी समस्याओं का हल गांधी दर्शन सत्य,अहिंसा के जरिए निकाला जा सकता है।राज्य के गांधीवादी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भी मंशा है कि महात्मा गांधी का दर्शन राज्य में जन जन तक पहुंचे।इसको लेकर समिति के सदस्य प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। इस कार्य मे किसी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।


मंगलवार को होगा संगोष्ठी का आयोजन

अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सोंकरिया ने बताया कि अगस्त क्रांति सप्ताह के अंतर्गत दूसरे दिन 10 अगस्त को "गांधी दर्शन की वर्तमान जीवन में प्रासंगिकता" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन टाउन स्थित राजकीय एनएमपीजी कॉलेज में सुबह 11:30 बजे किया जाएगा।अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार 11 अगस्त को सुबह 7 बजे साइकिल रैली का आयोजन जंक्शन में भगत सिंह चौक से टाउन भारत माता चौक तक किया जाएगा। 12 अगस्त को सुबह 7 बजे श्रमदान का आयोजन वार्ड नंबर 37 हनुमानगढ़ टाउन रेलवे स्टेशन के सामने रखा गया है।13 अगस्त को सुबह 7:00 बजे पौधरोपण का कार्यक्रम जंक्शन स्थित पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में बनी हुई बा-बापू वाटिका में,14 अगस्त को सुबह 6:30 बजे क्रिकेट मैच का आयोजन प्रशासन एवं न्याय विभाग के मध्य बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज जंक्शन में,15 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन शाम 4:00 बजे राजकीय जिला चिकित्सालय में किया जाएगा। एडीएम ने बताया कि इसी तरह 20 से 26 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।


रैली में इनकी रही उपस्थिति

एसडीएम डॉ अवि गर्ग,सीएमएचओ डॉ नवनीत शर्मा,समाज कल्याण अधिकारी सुरेंद्र पूनिया,डीईओ माध्यमिक हंसराज जाजीवाल,एडीईओ माध्यमिक रणवीर शर्मा,नायब तहसीलदार दानाराम मीणा,नेहरू युवा केंद्र से श्रीमती मधु यादव,महिला बाल विकास से एएसओ श्रीमती हेमलता,सीडीपीओ श्रीमती सुनीता शर्मा,महिला पर्यवेक्षक श्रीमती मधु महाजन,श्रीमती आशा चौधरी,श्रीमती कमलजीत,श्रीमती पुष्पा, जूडो कोच अभयजीत,एथलेटिक्स कोच सुनील सांमरिया,वुशू कोच शंकर नरूका,ओम प्रकाश सेन,सीओ स्काउट भारत भूषण समेत पुलिस, स्काउट गाइड,एनएसएस,एनसीसी के वॉलिंटियर्स और राजीव गांधी स्टेडियम के विभिन्न खेलों से जुड़े हुए खिलाड़ी उपस्थित रहे।