ब्यूरो रिपोर्ट
प्रतापगढ़ शहर के नाकोड़ा नगर स्थित संचालित तिरुपति कोचिंग इंस्टीट्यूट की संचालक प्रीति कुमावत की ओर से पत्रकारों के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को जिले के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिलाध्यक्ष अमित कजानि व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल डांगी के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप पत्रकारों के ऊपर फर्जी मुकदमे को खारिज कर कोचिंग संस्थान के ऊपर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि बीती 6 अगस्त शुक्रवार को पत्रकारों को प्रतापगढ़ शहर के नाकोड़ा नगर में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए एक कोचिंग इंस्टीट्यूट द्वारा कक्षाएं संचालित करने की सूचना मिली। जिस पर पत्रकार जानकारी जुटाने के लिए नाकोड़ा नगर पहुंचे। यहां इंस्टीट्यूट के बाहर मुख्य मार्ग पर क्लास खत्म होने का इंतजार कर रहें थे। इसी दौरान तिरुपति कोचिंग इंस्टीट्यूट की संचालक श्रीमती प्रीति कुमावत और मुकेश कुमावत अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और उनके साथ बदसलूकी और मारपीट करने लगे और वीडियो बनाने से भी रोक दिया। इंस्टीट्यूट के अंदर 40 से 50 बच्चे इकट्ठे कर यह लोग गतिविधियों का संचालन कर रहे थे। इंस्टिट्यूट के बाहर मीडिया कर्मियों के आने की भनक लगने पर यह लोग बौखला गए और उनके साथियों ने वहां पर मौजूद बच्चों को पीछे के रास्ते से बाहर निकाल दिया। इस दौरान श्रीमती प्रीति कुमावत और मुकेश कुमावत और साथियों ने मीडिया कर्मियों के साथ गाली गलौज कर मारपीट की और देख लेने की धमकियां देने लगी। मीडिया कर्मी जैसे तैसे वहां से निकले और सीधे कोतवाली थाना पहुंचे और उक्त महिला एवं इसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया।
मीडियाकर्मियों की ओर से पहले मुकदमा दर्ज होने के बाद भी महिला ने करवाया झूठा मुकदमा दर्ज
कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने और बच्चों की जान जोखिम में डालकर कोचिंग इंस्टिट्यूट का संचालन कर रही इस महिला और उसके साथियों ने मीडिया में खबर आने और मीडिया कर्मियों के कोतवाली थाने पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद उक्त महिला द्वारा फर्जी मामला कोतवाली थाने में दर्ज करवाया गया जो बिल्कुल गलत है। ज्ञापन में मांग की गई कि महिला की ओर से कराया गया फर्जी मामले को जल्द खारिज कर उक्त कोचिंग संस्थान की महिला के ऊपर कारवाई की जाए। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि इस मामले में मीडिया कर्मियों पर अनावश्यक दबाव बनाने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी करने वाली उक्त महिला संचालक और उसके साथियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई कर इंसाफ दिलाया जाए, साथ ही इस इंस्टीट्यूट में संचालित गतिविधियों की जांच करवा कर कठोर कार्रवाई करवाने का आदेश प्रदान करने का कष्ट करें। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के खिलाफ इस तरह के मामले को लेकर आमजन में रोष है।
पत्रकारों की छवि धूमिल करने वालों पर भी हो कार्रवाई
ज्ञापन में यह मांग भी की गई थी जिला मुख्यालय पर कुछ तथाकथित पत्रकार सोशल मीडिया यू ट्यूब जैसे अपने पर्सनल चैनल पर गलत खबरों का प्रकाशन कर पत्रकारों की छवि धूमिल कर रहे हैं। ऐसे लोगो पर भी पुलिस सख्ती से कार्रवाई करें। ज्ञापन सौंपने में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिलाध्यक्ष अमित कजानि, हेमंत प्रजापत, मोहित बैरागी, मुकेश सेन, अभिषेक लोहार, अभय चनाल व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल डांगी, यूथ कांग्रेस जिला महासचिव वासु कजानी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विशाल गुर्जर, छात्र नेता शुभम शर्मा, धरियावद छात्र नेता,अनिल मेघवाल, तेजपाल सिंह, रवि जाट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


0 टिप्पणियाँ