करौली से अवनीश पाराशर की रिपोर्ट।
करौली जिले के टोडाभीम उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी में सक्रिय दिल्ली की जेबकतरा गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सोमवार को गिरफ्तार किए गए गिरोह के मुखिया सहित 6 लोगों के कब्जे से चुराये गए पर्स, मोबाइल व एटीएम बरामद किए हैं।वहीं पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चोरों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।गिरोह के सभी मुल्जिम शातिर किस्म के अपराधी है।
चोरी के कई मामले खुलासा होने की संभावना है।
टोडाभीम पुलिस उपाधीक्षक फूलचंद मीणा ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में चोरी, चैन स्क्रैचिंग जैसी घटनाओं की लगातार सूचना मिल रही थी जिस पर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में टोडाभीम थानाधिकारी रामखिलाड़ी मीणा, मेहंदीपुर बालाजी चौकी प्रभारी सीमा सिनसिनवार सहित चौकी स्टाफ की एक टीम गठित कर जेबकतरा गैंग को मेहंदीपुर बालाजी स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है । जो मेहन्दीपुर बालाजी में आने वाले श्रद्धालुओं से चोरी, चैन स्क्रेचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे । डीएसपी ने बताया कि गिरोह से यात्रियों से चुराये गये 6 मोबाइल 4 पर्स 2 एटीएम बरामद किये गये है। दिल्ली वाले जेब कतरो गिरोह के ज्यादातर सदस्य उतरप्रदेश, दिल्ली हरियाणा, बिहार के निवासी है।
गिरफ्तार किए गए गिरोह के लोगों से पूछताछ कर अनुसंधान जारी है ।डीएसपी के अनुसार सभी गिरोह के मुलजिम शातिर किस्म के अपराधी है।


0 टिप्पणियाँ