करौली से अवनीश पाराशर,
करौली मे शनिवार को पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्व ललित किशोर चतुर्वेदी की 90 वी जयंती के अवसर पर पौधारोपण और गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान निजी रिसोर्ट में भाजपाइयों ने पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया. आयोजित कार्यक्रम मे भाजपाईयों ने स्व ललित किशोर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व ललित किशोर चतुर्वेदी ने मंत्री रहते हुए करौली जिले के मासलपुर में समुदाय चिकित्सालय भवन का निर्माण कराया उनके द्वारा ही वर्ष 1994 में मासलपुर अस्पताल भवन का लोकार्पण किया गया. इसके साथ ही जिले के गांवों को सड़कों से जोड़ने के लिए उनके द्वारा कई सड़कों का निर्माण कराया गया कार्यक्रम में स्वर्गीय ललित किशोर चतुर्वेदी के पुत्र लोकेश चतुर्वेदी ने कहा कि राजनीति में रहकर सेवा और परोपकार की भावना के साथ गरीब और असहाय की मदद करनी चाहिए उन्होंने कहा कि उनके पिता ललित किशोर चतुर्वेदी ने प्रोफेसर के पद से त्यागपत्र देकर मानव जीवन की सेवा के लिए राजनीति में प्रवेश लिया उन्होंने आम कार्यकर्ता और गरीबों की भावनाओं के अनुरूप कार्य किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया प्रहलाद सिंघल, भाजपा महामंत्री धीरेंद्र बैसला,हिन्दू सेना प्रदेशाध्यक्ष साहब सिंह, समाजसेवी बबलू शुक्ला, जीतू शुक्ला,शहर मंडल अध्यक्ष अनूप शर्मा, डा सीके शर्मा, सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ