धौलपुर से मुनेश धाकरे की रिपोर्ट। 

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे में शनिवार शाम इंसानियत को शर्मसार कर दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है करीब 4 दिन पहले राजाखेड़ा-धौलपुर मार्ग पर मिले एक नाबालिग बालिका के शव की 4 दिन बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर शनिवार दोपहर को दिहोली थाना पुलिस ने राजाखेड़ा सीएचसी की मोर्चरी में रखे बालिका के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा उसे अंतिम संस्कार के लिए नगरपालिका कर्मचारियों को सौंप दिया.

 पालिका कर्मचारियों ने मृतक बालिका के शव को महतेकी मोक्ष धाम में अंत्येष्टी के लिए ले जाकर अर्थी की लकड़ियों पर पेट्रोल-डीजल डालकर मृतक अज्ञात बालिका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया. राजाखेड़ा (धौलपुर) जिले के राजाखेड़ा कस्बे में शनिवार शाम इंसानियत को शर्मसार कर दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है

यह है मामला

राजाखेड़ा-धौलपुर मार्ग पर करीब 4 दिन पहले बुधवार सुबह मरैना कस्बे से आगे सड़क किनारे खेतों में एक अज्ञात बालिका का शव पड़ा हुआ मिला था जिसके गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था.जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची दिहोली थाना पुलिस ने अज्ञात मृतक बालिका के शव को लेकर उसकी शिनाख्तगी के प्रयास किए लेकिन जब शाम तक अज्ञात मृतक बालिका के शव की कोई पहचान नहीं हो सकी तो थाना पुलिस ने मृतक बालिका के शव को राजाखेड़ा सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया और मृतक बालिका की शिनाख्तगी के संबंध में प्रयास शुरू कर दिए लेकिन जब घटना के 4 दिन बाद भी अज्ञात मृतक बालिका के शव की  शिनाख्त नहीं हो सकी तो 

शनिवार दोपहर दिहोली थाना पुलिस ने राजाखेड़ा शहीद राघवेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखे शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा दिया  और अज्ञात मृतक बालिका के शव के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी राजाखेड़ा नगर पालिका के कर्मचारियों को सौंपी गई.

कचरा ढोने वाले वाहन में रखकर ले गए मृतक बालिका का शव

अज्ञात मृतक बालिका के शव की ससम्मान अंतिम संस्कार के लिए उसे नगर पालिका प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी गई वहीं नगर पालिका प्रशासन ने कचरे ढोने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीएचसी ले जाकर उसमें अज्ञात मृतक बालिका के शव को रख उसे अंतिम संस्कार के लिए राजाखेड़ा कस्बे के महतेकी मोक्ष धाम में ले गए.

अर्थी की लकड़ियों पर डीजल पेट्रोल डाल किया शव का अंतिम संस्कार

धर्म शास्त्र और कानून के अनुसार किसी भी मृतक व्यक्ति का अंतिम संस्कार ससम्मान कराया जाना चाहिए लेकिन राजाखेड़ा कस्बे में शनिवार शाम इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला उस समय देखा गया जब नगर पालिका प्रशासन के कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में ही अज्ञात मृतक बालिका के शव को लकड़ियों पर रख अर्थी की लकड़ियों पर पेट्रोल-डीजल छिड़क कर अज्ञात मृतक बालिका के शव का दाह संस्कार किया. वहीं इस सब पूरे मामले में दिहोली थाना पुलिस के पुलिसकर्मी भी नगर पालिका प्रशासन के कर्मचारियों का बखूबी साथ निभाते नजर आए. वही राजाखेड़ा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राहुल मित्तल ने बताया कि अज्ञात मृतक बालिका के शव की पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद दिहोली थाना पुलिस द्वारा उसके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी पालिका प्रशासन को सौंपी गई थी पालिका प्रशासन के कर्मचारियों ने अज्ञात मृतक बालिका के शव का अंतिम संस्कार कराया है वहीं अगर अंतिम संस्कार के दौरान अर्थी की लकड़ियों पर पेट्रोल डीजल छिड़ककर अंतिम संस्कार कराया गया है तो मामले की जांच करा दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.