भरतपुर जिले के चिकसाना थाना इलाके के गांव हथैनी के रहने वाले आर्मी जवान राकेश सिंह की श्रीनगर में आतंकियों की पेट्रोलिंग करते समय सांस लेने में तकलीफ होने के कारण मौत हो गई। राकेश सिंह 9 RR बटालियन में तैनात थे।

बटालियन के सूबेदार ने बताया की श्रीनगर के पुलवामा में राकेश सिंह आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में थे। राकेश सिंह ऊंची पहाड़ियों पर पेट्रोलिंग कर रहे थे, लेकिन कभी कभी ज्यादा ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, ऐसे में उसका असर राकेश सिंह पर पड़ा। पेट्रोलिंग करते समय राकेश सिंह को अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी और उनकी मौत हो गई। राकेश सिंह को शहीद का दर्जा दिया गया है। शुक्रवार सुबह राकेश सिंह का शव पार्थिव शव उनके पैतृक गांव हथैनी पहुंचेगा जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।