जिले की निचली कोर्ट ने अदालती आदेश के बाद भी जमवारामगढ़ स्थित जमवा माता मंदिर में पुजारी को पूजा-पाठ से रोकने पर पूर्व राजपरिवार की सदस्य और सांसद दीया कुमारी सहित 11 अन्य को अवमानना नोटिस जारी कर 23 अगस्त तक जवाब देने के लिए कहा है। कोर्ट ने यह आदेश भगवती प्रसाद शर्मा के अवमानना प्रार्थना पत्र पर दिया।
प्रार्थना पत्र में कहा कि 4 मई से प्रार्थी का मंदिर में सेवा पूजा करने का ओसरा शुरू हुआ था, लेकिन अप्रार्थियों ने मिलीभगत कर उसे मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया। यह कोर्ट की अवमानना है क्योंकि कोर्ट ने 4 अक्टूबर 2017 को उसे ओस रे के अनुसार पूजा करने का निर्देश दिया था। वहीं, एडवोकेट रमेश चंद्र शर्मा के मुताबिक, मामले में पहले से हाईकोर्ट का स्टे है। हमें अभी नोटिस कि कॉपी नहीं मिली है। मिलने पर कानूनन जवाब देंगे।


0 टिप्पणियाँ