बारां से बृजेश कलवार की रिपोर्ट।
बारां की सब्जी मंडी टेक पर व्यापारियों ने 8 अगस्त शनिवार को अपने प्रतिष्ठान व दुकानें खोल ली है | बारां जिला प्रशासन के द्वारा इन दुकानो को नही खोलने की सख्त हिदायत दी थी, लेकिन व्यापारीयों ने 8 अगस्त को फिर भी दुकाने खोल ली है |
हम आपको बता दें कि विगत सप्ताह बारां में बाढ़ जैसे हालात बन गये थे व बारां शहर के बाजारों में पानी जमा हो गया था जिसके चलते बारां कि सब्जीमण्डी टेक पर लगभग 10 मकान एेसे है जो तीन मंजीला है जिनकी दीवारों व नींवों में दरारें पड़ गई थी | जिसके चलते सभी मकानो को प्रशासन द्वारा खाली करवा दिया गया था लेकिन 8 अगस्त को इन लोगों ने वापस अपने मकानों में आकर दुकाने खोल ली है जिसके चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है |


0 टिप्पणियाँ