बारां से बृजेश कलवार की रिपोर्ट।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 9 अगस्त को बारां के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सम्भावित हवाई दौरा, सांसद कार्यालय पर जनसुनवाई करेंगी
बारां भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश मीणा ने 8 अगस्त रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया 9 अगस्त को बारां सहित हाड़ौती के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करेगीं | उसके बाद बारां के कोटा रोड़ स्थित सांसद कार्यालय पर आमजन से जनसुनवाई कर बारां के भाजपा कार्यक्रताओं से क्षेत्र के बारे में फीडबैक लेंगी | उसके पूर्व मुख्यमंत्री राजे बारां जिला अधिकारीयों के साथ बैठक करेंगी |


0 टिप्पणियाँ