हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार

हनुमानगढ़ जिले मे आबकारी आयुक्त जोगाराम और अतिरिक्त आबकारी आयुक्त अजीत सिंह राजावत द्वारा अवैध शराब के खिलाफ जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी चिमनलाल मीणा ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम द्वारा संगरिया के अमरपुरा जालू गांव में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी। इस दौरान 200 लीटर स्प्रीट, पव्वा सील पैकिंग मशीन, बड़ी मात्रा में नकली पव्वे, ढक्कन, लेबल इत्यादि बरामद करते हुए दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया जबकि एक फरार हो गया। 

जिला आबकारी अधिकारी मीणा ने बताया कि संगरिया वृत के आबकारी निरीक्षक आशीष स्वामी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी निरोधक दल हनुमानगढ़ के प्रहराधिकारी अमर सिंह, जमादार  हुसैनखान, होशियार सिह ने संगरिया के गाँव अमरपुरा जालू में एक व्यक्ति की दुकान पर दबिश दी गई तो दुकान से 50 यूपी हीर राझा के 34 पव्वे, जीएसएम के 111 पव्वे, 50 यूपी चीता के 26 पव्वे, 140 खाली पव्वे, वहाइटलेस सॉफ 288 खाली पव्वे, 45 आरएसजीएसएम के नकली ढक्कन, 662 चीता के नकली ढक्कन, 124 हीर राझा के नकली व 200 देशी मदिरा सादा के लेबल मौके से बरामद किए गए। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि मौके से दो व्यक्ति रणवीर पुत्र देवीलाल निवासी-जैतसर, जिला श्रीगंगानगर व राजेन्द्र कुमार पुत्र हसंराज बिश्नोई निवासी दुत्तरावाली,पंजाब को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी उग्रसेन पुत्र जयमल फरार हो गया। अनुसंधान जारी है। मीणा ने बताया कि जिला कलक्टर नथमल डिडेल के निर्देशन में हनुमानगढ़ जिले में अवैध शराब के निर्माण, भण्डारण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग का अभियान जारी रहेगा।