जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट

राजस्थान प्रदेश सहित राजधानी जयपुर में मौसम अपना मिजाज बार-बार बदल रहा है।कभी सूर्य देख के तीखे तेवर तो कभी बारिश इसमें अपना तड़का लगा जाती है। सोमवार के दिन भी राजधानी जयपुर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी का दौर देखने को मिला, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

आपको बता दे दरअसल अब राजस्थान प्रदेश में एक बार फिर मानसून शुष्क होता नजर आ रहा है. प्रदेश में आगामी 5 दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं।मौसम भी साफ रहेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर और सिरोही इलाके में बारिश की बात की जाए तो इन सभी जिलों में अभी सूखे के हालात बने हुए हैं।मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को पूर्वी राजस्थान मे अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभागों मे कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान में आज भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है।वही जयपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों की बात करें तो आज आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 34 डि्ग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।