जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट

जयपुर के कालवाड रोड स्थित कालवाड़ थाना परिसर में शनिवार को स्वामी सौरभ राघवेंद्र आचार्य महाराज के सानिध्य में कालवाड़ थाना अधिकारी गुरुदत्त सैनी ने पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। संत समाज (संत सुरक्षा परिषद) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सन्त स्वामी सौरभ राघवेंद्र आचार्य महाराज ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को पित्र दोष कुंडली में हो तो उसको तुरंत प्रभाव से बरगद, पीपल का पौधारोपण करना चाहिए। तथा पौधारोपण करने से पित्र दोष हमेशा के लिए दूर हो जाता है।


इस अवसर पर रघुनाथ धाम धर्मार्थ सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल भाई एवं कोषाअध्यक्ष महेश वाधवानी ने बताया कि पौधा लगाओ प्रदूषण बचाओ अभियान के तहत जयपुर शहर में जगह-जगह पर पौधारोपण किए जाएंगे।  तथा इस अभियान के तहत 501 पौधे लगाने का हमने लक्ष्य लिया है। समाजसेवी विनोद झालानी, बनवारी लाल कुमावत, पुरुषोत्तम सेन हर्षल आमेरिया, मैमूना नरगिस, सहित कई समाजसेवियो ने इस अभियान के तहत जगह-जगह पौधे लगाने का संकल्प लिया।