चितौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट
चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय के सदर थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक बस्ती में समुदाय विशेष के लोगों की और बस्ती क्षेत्र मे दो जगह पर झंडे लगाए जाने से माहौल गरमा गया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा और सदर थाना अधिकारी दर्शन सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और काफी देर की समझाइश के बाद झंडो को उतरवाया गया।
जानकारी के अनुसार मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक बस्ती में समुदाय विशेष के लोगों ने बस्ती में सड़क पर दो अलग-अलग स्थानों पर झंडा लगाने पर बस्ती में माहौल गरमा गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक मनीष शर्मा सदर थाना अधिकारी दर्शन सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और बस्ती में लगे विवादित झंडो को हटाने के लिए क्षेत्र के लोगों से समझाइश करने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोगों की ओर से एक झंडे को लगाए रखने की बात पर अडे रहने के कारण काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई और आखिरकार पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा और सदर थाना अधिकारी दर्शन सिंह की ओर से क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों के साथ बातचीत के बाद झंडे को उतारने की सहमति बनी उसके पश्चात मामला शांत हुआ।

0 टिप्पणियाँ