जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट

राजस्थान प्रदेश मे बारिश और बाढ़ के बाद अब गर्मी का सितम जारी रहेगा। मौसम विभाग के द्वारा आगामी 5 दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने को लेकर जानकारी दी गई है। इस हिसाब से अब आगामी 5 दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

दरअसल जुलाई माह के अंतिम सप्ताह से और अगस्त के दूसरे सप्ताह तक प्रदेश भर में भारी बारिश का दौर जारी रहा था। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन बीते 12 से अधिक दिनों से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई और मौसम शुष्क बना रहा। जयपुर में आज तापमान की बात की जाए तो राजधानी जयपुर में दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई और जयपुर का तापमान बढ़कर 36 डिग्री पर पहुंच गया। सर्वाधिक तापमान की बात की जाए तो सर्वाधिक तापमान श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया है।

आपको बता दें मौसम विभाग के द्वारा प्रदेश में 24 अगस्त तक बारिश को लेकर आंकड़े जारी किए गए। प्रदेश में 325 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जानी थी, लेकिन इसके विपरीत राजस्थान में अभी तक 304.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो कि औसत से 6 फीसदी कम है। पूर्वी राजस्थान की बात की जाए तो पूर्वी राजस्थान में 467.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जानी थी, लेकिन इसके विपरीत पूर्वी राजस्थान में अभी तक 476.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो कि औसत से दो फीसदी ज्यादा है। पश्चिमी राजस्थान की बात की जाए तो पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर इलाके के इस बार सुखे रहे हैं। पश्चिमी राजस्थान में 211.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जानी थी, लेकिन इसके विपरीत पश्चिमी राजस्थान में 167.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो कि औसत से 21 फीसदी कम है। राजस्थान के ज्यादातर जिलों में इस बार औसत से कम बारिश दर्ज की गई है।