ब्यूरो रिपोर्ट
सीएम अशोक गहलोत ने साबरमती आश्रम के मूल स्वरूप के साथ हो रही छेड़छाड़ को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।उन्होंने कहा कि साबरमती आश्रम से धनार्जन के प्रयास करने की बजाय इसे चिंतन-मनन का केन्द्र रहने दें।
दरअसल गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती आश्रम के मूल स्वरूप के साथ हो रही छेड़छाड़ पर सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र और गुजरात सरकार को आड़े हाथों लिया। सीएम गहलोत ने कहा कि साबरमती आश्रम को धनार्जन के प्रयास करने की बजाय इसे चिंतन-मनन का केन्द्र रहने दें।सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार और गुजरात सरकार की ओर से अहमदाबाद के साबरमती आश्रम के मूल स्वरूप को खत्म कर इसे आधुनिक बनाने का फैसला पूरी तरह गलत है। भारत ही नहीं दुनियाभर में इस फैसले की आलोचना हो रही है। इस फैसले से साबरमती आश्रम की सादगी एवं शुचिता खत्म हो जाएगी।सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने अपना पूरा जीवन सादगी के साथ आजादी की लड़ाई एवं मानवता की सेवा में लगा दिया। सादगी से जीवन जीने वाले महात्मा के आश्रम में अत्याधुनिक व लग्जरी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना उनके जीवन की मौलिकता के विपरीत है। साबरमती आश्रम में बापू के विचारों और सिद्धांतों की परछाई है।गहलोत ने कहा कि इसके मूल ढांचे से छेड़छाड़ कर सरकार महात्मा गांधी की विरासत को मिटाने का प्रयास कर रही है। तमाम बुद्धिजीवियों ने केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर इसका विरोध जताया है। मैं केन्द्र सरकार से पुन: अपील करता हूं कि साबरमती आश्रम के मूल स्वरूप से कोई छेड़छाड़ न करें। इससे धनार्जन के प्रयास करने की बजाय इसे चिंतन-मनन का केन्द्र रहने दें।


0 टिप्पणियाँ