अजमेर की क्रिश्चयन गंज थाना पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


क्रिश्चयन गंज थानाधिकारी डॉक्टर रवीश सामरिया ने बताया कि महिला ने इस्तगासा के जरिए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया जिसमें बताया कि वह वर्ष 2010 से अपने पति से अलग दो बच्चों के साथ रहती है परिजनों की मौजूदगी में विवाह विच्छेद कर लिया गया। वर्ष 2016 में गणपति नगर फाई सागर रोड निवासी भरत कुमार चौहान उसके संपर्क में आया। आरोपी भरत ने पहले खुद को ऑनलाइन होटल का व्यवसाय करने की बात कही। बाद में वह उसे रोजाना फोन और मेसेज करने लगा। 



आरोपी ने महिला को कहा कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है और अब तक शादी भी नहीं हुई है। वह पिता की मौत के बाद से काफी परेशान चल रहा है। ऐसे में उसे प्यार की आवश्यकता है। जब उसने इनकार किया तो भरत ने आत्महत्या करने की धमकी दी । जिसके बाद वह उसके करीब आने लगा और उसकी इच्छा के विरुद्ध उसने बलात्कार किया। वह 5 साल से लगातार उसका दे शोषण कर रहा है । जब उसने शादी करने की बात कही तो उसने साफ मना कर दिया। यह सुनकर उसे गहरा धक्का लगा। पीड़िता ने रिपोर्ट में यह भी कहा कि इस दौरान वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसका गर्भपात भी करवाया। साथ ही उसके दस्तावेज भी आरोपी ने जला दिए। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

अजमेर से नवीन वैष्णव अजमेर,