बारां जिले में लगातार विगत 5 -6 दिनो से हो रही बारिश के चलते बारां जिले के कई इलाकों में बाढ़ आ गई तो कई इलाको में बाढ के हालात बन गए हैं।जिसके चलते 5 अगस्त गुरुवार को बारां जिले के प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली हालातों का जायजा लेने के लिए पहुंचे ।
प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली पूरे प्रशासनिक लवाजमे के साथ हालातों का जायजा लेने पहुंचे। वहीं प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली ने बारां जिले के किशनगंज उपखंड के रेकाबपुरा सहित कई गांवो का दौरा किया। जहां पर लोगों के हाल-चाल जाने है वही प्रभारी मंत्री ने बाढ़ पीड़ीतों को दाल व आटे के किट वितरित किये ।
प्रभारी मंत्री ने कहा है कि बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। प्रभारी मंत्री के साथ बारां जिला कलेक्टर राजेंद्र विजय बारां जिला पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल, एडीएम बृजमोहन बैरवा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
बारां से बृजेश कलवार,



0 टिप्पणियाँ