हनुमानगढ जक्शन पुलिस ने नशीली दवाओं के कारोबार से जुड़े मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने डीसीपी क्राइम जयपुर की स्पेशल टीम के सहयोग से दीपक उर्फ सन्दीप पुत्र छिन्द्रपाल उर्फ सुरेन्द्र अरोड़ा निवासी वार्ड 11 जैतसर जिला श्रीगंगानगर को जयपुर से गिरफ्तार किया है।आरोपी हाल ही में किरायेदार के रूप में 709 धानुका सोसायटी मुहाना मण्डी रोड मानसरोवर जयपुर में रह रहा था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लग्जरी गाड़ी,लैपटॉप,15 मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया है।



बता दे कि हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की ओर से फरवरी में सन्दीप कुमार व नरेन्द्र सिंह को करीब 3 लाख नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया था।मामले की जांच कर रही हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस को मुख्य सरगना दीपक उर्फ सन्दीप की काफी समय से तलाश थी।इस मामले में पुलिस पूर्व में सन्दीप कुमार व नरेन्द्र सिंह के अलावा पवन सिंधी,रोहताश नाई व गुरविन्द्र सिंह उर्फ सेठी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है।पुलिस टीम में एएसआई मघर सिंह, हैड कांस्टेबल मदनलाल व कांस्टेबल श्रवण कुमार शामिल रहे और आरोपी की गिरफ्तारी में डीसीपी क्राइम जयपुर की स्पेशल टीम की रही विशेष भूमिका..

हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार,