उदयपुर से भगवान प्रजापत

उदयपुर मे सरार्फा एसोसिएशन के पदाधिकारी सोमवार को जिला कलेक्ट्री पंहुचे और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दरअसल केन्द्र सरकार की ओर से पूरे देश में एक साथ सरार्फा व्यवसायियों के लिए हॉलमार्क अनिवार्य कर दिया। जिसके बाद सभी व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानों पर बनने वाले आइटम के लिए हॉलमार्क लेने की प्रक्रिया को पूरा करने में जुट गये लेकिन इसी बीच केन्द्र सरकार ने इस हॉलमार्क लेने के बीच एक नया कानून लाते हुए हॉलमार्क यूनिक आईडेंटिफिकेशन अनिवार्य कर दिया। जिससे छोटे और मध्यम व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पडेगा। ऐसे में उदयपुर सरार्फा एसोसिएशन के सदस्यों ने केन्द्रीय मंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और मांग उठाई कि हॉलमार्क यूनिक आईडेंटिफिकेशन को निरस्त किया जाए। उदयपुर सरार्फा एसोसिएशन ने हॉलमार्क यूनिक आईडेंटिफिकेशन की निंदा करते हुए कहा कि छोटे व्यापारियों और मध्यम व्यापारियों के लिए यह मुमकिन नही है। उदयपुर सरार्फा एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत आंचलिया ने कहा कि सरकार हॉलमार्क लागू करे इसमें सभी व्यापारी सहयोग करेगें। लेकिन हॉलमार्क यूनिक आईडेंटिफिकेशन को निरस्त करे। उन्होने यह भी कहा कि अगर सरकार बदलाव नही करती है तो छोटे व्यापारी बर्बाद हो जाएगे।