जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर भारत में अर्जेंटीना के राजदूत ह्यूगो जेवियर गोबी ने मुलाकात की।मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान एव अर्जेंटीना के बीच आपसी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की उन्होंने राजदूत को बताया कि निवेशक की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने पिछले ढाई साल में कई नीतिगत फैसले लिए हैं. प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, एम एससी एक्ट 2019, राजस्थान इंडस्ट्रियल डवलपमेंट पॉलिसी 2019, सोलर एवं बिण्ड पॉलिसी, वन स्टॉप शॉप प्रणाली जैसे कई महत्वपूर्ण नीतिया एवं कार्यक्रम लागू किए हैं। इन नीतिगत सुधारों से राजस्थान में उधमिता और निवेश के प्रति बेहद सकारात्मक माहौल बना है।
राजदूत ने कृषि उद्योग पर्यटन एवं खनन जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं के बारे में मुख्यमंत्री से चर्चा की. उन्होंने बताया कि अर्जेंटीना की कंपनियां चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सूचना प्रौद्योगिकी खनन क्षेत्र में लिथियम एवं सिल्वर एक्सप्लोरेशन तथा इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की बैटरी निर्माण जैसे क्षेत्र में निवेश की इच्छुक है। बैठक में अधिकारियों ने प्रदेश में पर्यटन, कृषि प्रसंस्करण,कृषि विपणन, कांटेक्ट फॉमिग,पशु पालन आदि क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश की संभावनाओं के बारे मे जानकारी दी। इसके अलावा जैतून खजूर अमरुद जैसे फलों के प्रदेश में बढ़ रहे हो उत्पादन के बारे में जानकारी दी गई।



0 टिप्पणियाँ