ब्यूरो रिपोर्ट। 

बीकानेर के पत्रकारों ने कल गजब की एकजुटता दिखाई। पत्रकारों ने राजस्थान पुलिस के सुप्रीमो डीजीपी एम.एल.  लाठर की प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार कर दिया।

पत्रकारों ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि डीजीपी जैसा जिम्मेदार अधिकारी समयबद्ध नहीं है तो उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा। लाठर ने पुलिस महकमे से सम्बंधित जानकारी देने के लिए श्रीगंगानगर रोड स्थित पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। समय था शाम 4.30 बजे का। सभी पत्रकार समय पर पहुंच गए थे।  शाम 4.50 बजे तक भी लाठर प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं पहुंचे।

पत्रकारों ने संदेश भी भिजवाया। इसके बावजूद जब लाठर नहीं आए तो सभी पत्रकारों ने एक स्वर में बहिष्कार करने का फैसला कर लिया। 5 बजते ही सभी पत्रकार एक साथ. खड़े होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल से  बाहर निकल गए। हालांकि बाद में तो पुलिस के कई अधिकारी दौड़ लगाई,

लेकिन पत्रकार नहीं माने पत्रकारों का कहना था कि इतने जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसी अपेक्षा नहीं की जा सकती।