श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर

श्रीगंगानगर के चहल चोक  से हटाये गये राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय का नया भवन गुरू हर कृष्ण नगर में बनेगा। इस विधालय के भवन का निर्माण 61.11 लाख रूपये की राशि से होगा। गंगानगर विधायक राजकुमार गौड़ ने भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास कर शुरूआत की। इस अवसर पर विधायक  गौड़ ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र गंगानगर में निर्माण व विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। नागरिकों के लिये सड़कों का विकास, स्वच्छ पेयजल के साथ-साथ शिक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिये भवनों का निर्माण किया जा रहा है।

श्रीगंगानगर में मेडिकल काॅलेज, कृषि महाविधालय के अलावा सभी मुख्य सड़कों का निर्माण किया जायेगा। श्री गौड़ ने कहा कि विधानसभा गंगानगर में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में समग्र विकास करवाया जा रहा है। किसी भी वार्ड व गांव को विकास के वंचित नहीं रखा जायेगा। विकास कार्यों का लाभ प्रत्येक नागरिक को मिलेगा। श्री गौड़ ने बताया कि नये विधालय भवन में कक्षा 6 तक के लिये अध्ययनकक्ष का निर्माण, चार दीवारी, शौचालय, रसोईघर, पेयजल व्यवस्था व इंटरलोकिंग इत्यादि विकास के कार्य करवाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकारी ऐजेंसी निर्माण व विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे।

इस अवसर पर श्री जे.पी.श्रीवास्तव, पार्षद श्री लोकेश सिहाग, श्री रमेश चंद शर्मा, श्री विनोद कौशिक, श्री दलीप लावा, श्री गुरमीत सिंह गिल, श्री पालसिंह गिल, लियाकत अली, श्री पदम कौशिक, दीपक मिढ्ढा, विजेन्द्र स्वामी, हेमराज चैधरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।