करौली से विशेष संवाददाता अवनीश पाराशर के साथ सहयोगी महेन्द्र पाल की रिपोर्ट।

करौली मे सितंबर माह मे संभावित पंचायत चुनाव को लेकर जहां जिला निर्वाचन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इधर विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने भी चुनावों की रूपरेखा बनाना शुरू कर दिया है इसी क्रम में गुरुवार को मंडरायल कस्बे में

पंचायत चुनावों की तैयारियों के लेकर भाजपाइयों ने बैठक का आयोजन किया।बैठक मे मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पंचायत चुनावों में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन में मजबूती को लेकर चर्चा की गई एवं पंचायत चुनावों में जीत हासिल करने को लेकर अपनी पूरी दमखम झोककर  भाजपा को जीत दिलाने का संकल्प लिया गया। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल अरेला ने कहा कि भाजपा की सरकार इस बाहर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ आएगी और पंचायत चुनावों को जीतने में भी कामयाबी हासिल करेगी। इसी प्रकार भाजपा नेता ब्रजभूषण शर्मा रणवीर शर्मा ने कहा कि भाजपा पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और पूरे प्रदेश की जनता इस बार भाजपा को अपना अच्छा बहुमत देकर पंचायत चुनावों में जीत हासिल करवाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लोगों को लिए अनेक प्रकार की योजनाओं से लाभ पहुंचाया है और लोगों के घरों तक पूरी योजनाओं का लाभ पहुंचा है। लेकिन प्रदेश में बैठी कांग्रेस की सरकार द्वारा लोगों को भाजपा के प्रति भ्रमित किया जा रहा है और प्रदेश में कानून व्यवस्था पूर्ण तरीके से चरमरा चुकी है। कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है गरीब लोगों के काम नहीं किए जा रहे, गरीब लोग परेशान है लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही।बैठक  में भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा अमर सिंह मीणा महामंत्री मनोज सिंह महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष राधा रानी गुप्ता अमर सिंह मीणा अमर सिंह जादौन रामनिवास मीणा विजय पाल गौरव पाल विजय बंसल सहित तमाम भाजपाई नेता मौजूद रहे।