बारां से बृजेश कलवार की रिपोर्ट
बारां मे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व सांसद दुष्यन्त के आज प्रस्तावित दौरे से पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया के पोस्टर गायब नजर आये।पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे व बारां झालावाड़ सांसद दुष्यन्त आज बारां जिले के दौरे पर रहेगें | जहां बारां भाजपा द्वारा पूर्व में तैयारीयों को अन्जाम दे दिया है | तैयारीयों को लेकर बारां शहर में कई स्थानो पर होल्डींग व बैनर लगाये है | लेकीन राजे के बारां दौरे के दौरान लगाये गये पोस्टर व होल्डींग से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के फोटो नदारद नजर आयें है जो शहर में चर्चा का विषय बने हुये है लेकिन इस मामले को लेकर बारां भाजपा पदाधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।




0 टिप्पणियाँ