झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत की रिपोर्ट

झालावाड़ जिले में दो दिन के ब्रेक के बाद जिले में हो रही भारी बारिश के बाद जिले में बाढ़ जैसे हालात बनने लगे है कालीसिंध डेम के 6 गेट खोलकर 41300 हजार क्यूसेक पानी निकासी की जा रही है। साथ ही 10 मीटर तक ऊँचाई तक खोले गए गेट जिसके बाद आसपास इलाको में पानी का सेलाब सा आ गया।पानी निकासी समय लगातार सायरन बजाकर जाता है जिससे आसपास के इलाकों को अलर्ट किया जाता है पानी की निकासी के बाद कालीसिंध नदी पर 5 फीट से ज्यादा पानी आने के कारण गागरोन क्षेत्र सहित एक दर्जन गांव का संपर्क कट गया साथ ही निचली बस्तीयो में भी पानी भराव की सूचना मिल रही है। हालांकि जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है जिला कलेक्टर हरीमोहन मीणा लगातार अधिकारों के संपर्क में है और जिले में बाढ़ जैसे हालात दोबारा पैदा ना हो इसके लिए व्यापक तैयारी करने में जुटे हैं आज झालावाड जिले में सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी है जिससे सभी नदी नाले उफान पर है ऐसे में प्रशासन हर चुनोती से निपटने के लिए तैयार है।लेकिन जिस तरह मध्यप्रदेश में भारी बारिश से झालावाड के डेमो में पानी की आवक बड़ी है जिससे बार बार हालात बेकाबू हो रहे है।