धौलपुर, जिले के निहालगंज थाना इलाके के नेशनल हाइवे संख्या तीन पर तेज गति आ रहे ट्रक ने कांवड़ लेकर जा रहे लोगो को टक्कर मार दी.हादसे में घायल तीनों कांवड़ियों को अन्य साथियो द्वारा एम्बूलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे में मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले रामवली राठौर पुत्र नेतराम, माधो सिंह पुत्र बोधल सिंह और धीरज पुत्र अशोक घायल हो गए।
यह सभी लोग अपने साथियो के साथ उत्तरप्रदेश के सोंरोंजी से कांवड़ लेकर मुरैना जा रहे थे। इसी दौरान एनएच तीन पर कैंथरी रिसोर्ट के पास पीछे से आ रहे तेज गति से ट्रक ने तीन कांवड़ियों को टक्कर मार दी और मौके से ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.साथी कांवड़ियों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एम्बूलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद साथी कांवड़ियों ने इलाज के लिए मुरैना अस्पताल में रैफर करवा लिया।
धौलपुर से मुनेश धाकरे की रिपोर्ट,



0 टिप्पणियाँ