ब्यूरो रिपोर्ट।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जनसंघ और भाजपा को अंग्रेजों का मुखबिर और एजेंट बताते हुए कहा कि यह लोग पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आजादी में दिए गए योगदान को क्या जानेंगे। भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद की ओर से जारी किए गए आजादी के अमृत महोत्सव पोस्टर में भूतपूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को जगह नहीं दिए जाने पर डोटासरा ने भाजपा की जमकर आलोचना करते हुए ये बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह लोग चाहे कितने ही प्रयास कर ले लेकिन देश की जनता कांग्रेस की ओर से आजादी में दिए गए योगदान को कभी भुला नहीं पाएगी।

/ डोटासरा ने कहा कि नेहरू ही देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री थे जिन्होंने आजादी की जंग के लिए 9 साल जेल में गुजारे। उन्होंने देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों की ओर से दिए गए योगदान गिनाते हुए कहा कि हर देशवासी जानता है, देश को आजाद कराने में कांग्रेस ने कितना योगदान दिया है। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस के योगदान को आने वाली पीढ़ीयां भी हमेशा याद रखेगी। जनता सब देख रही है और आने वाले समय में भाजपा को इसका करारा जवाब मिल जाएगा।

एक सितम्बर से कक्षा 9 से 12 के लिए स्कूल खोलने के बारे में शिक्षा मंत्रो डोटासरा ने बताया की विभाग ने अलग से एसओपी जारी कर दी है और शीघ्र 30% सिलेबस भी कम कर दिया जायेगा।