राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री राज्यपाल कल्याण सिंह का शनि शाम निधन हो गया। पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह काफी दिनों से राजधानी लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में उनका इलाज चल रहा था।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मिश्र ने कहा कि उनका निधन राजनीति के एक युग का अवसान है।राज्यपाल   मिश्र ने उन्हें याद करते हुए कहा कि राजनीति की वह बड़ी शख्सियत ही नहीं थे बल्कि वह ऐसे जननेता थे जिन्हें जनता मन से प्यार करती थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री और अपने अध्यक्ष पद रहते के समय को स्मरण करते हुए कहा कि राजनीति में दृढ़ निश्चय और संकल्प रख कार्य करने वाले और रिश्तों की गरिमा निभाने वाले वह विरल व्यक्तित्व थे। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि आरम्भ से ही आत्मीयता के साथ छोटे भाई सा स्नेह उन्होंने दिया। उनका जाना अपने अस्तित्व से जुदा होने जैसा है।राज्यपाल  मिश्र ने  ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति  प्रदान करने तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

CM अशोक गहलोत ने भी पूर्व उत्तर प्रदेश सीएम तथा प्रदेश के पूर्व राज्यपाल के निधन पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने भी अपना शोक सन्देश दिया।  लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने भी कोटा से अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

बता दें कि बीते साल सितंबर माह में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया था।यहां इलाज के कुछ दिन बाद कल्याण सिंह को गाजियाबाद के कौशाम्बी यशोदा हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। अक्टूबर 2020 में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था और वे घर आ गए थे। 3 जुलाई 2021 को हालत बिगड़ने पर कल्याण सिंह को लोहिया संस्थान में दोबारा भर्ती कराया गया था।लोहिया संस्थान में जांच के दौरान पूर्व राज्यपाल में अनियंत्रित ब्लड शुगर, एक्यूट बैक्टीरियल इंफेक्शन की शिकायत पाई गई थी।उनके शरीर में सूजन और संक्रमण मिला था। मस्तिष्क के सीटी स्कैन में खून का थक्का भी पाया गया। इसके अलावा माइनर हार्ट अटैक भी लक्षण पाए गए थे। इसके बाद उन्हें लोहिया संस्थान से 4 जुलाई 2021 को उन्हें एसजीपीजीआई शिफ्ट किया गया था। एसजीपीजीआई में क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था। 19 जुलाई 2021 को कल्याण सिंह की हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रशासन ने परिवार के लोगों को भी अस्पताल बुला लिया गया था। कल्याण सिंह पिछले 52 दिन से वेंटीलेटर पर थे। बीच में उनके किडनी फंक्शन में बीच में कुछ सुधार आया था, लेकिन एक बार फिर उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी। निदेशक डॉक्टर आर के धीमान के मुताबिक, उनकी हालत गम्भीर थी। संक्रमण के चलते उनके फेफड़े का फंक्शन बिगड़ गया था। किडनी काम न करने से डायलिसिस भी की जा रही थी।