जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट

नागौर में पुलिस के वायरल ऑडियो मामले में दो एसएचओ और एक कांस्टेबल सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश के बाद एसएचओ नागौर अंजू कुमारी, कॉन्स्टेबल भंवरलाल बुरडी और नन्द किशोर वर्मा एसएचओ पुलिस थाना अकलेरा झालावाड़ को सस्पेंड किया गया है।

बता दे राजस्थान के नागौर में सीआई अंजू कुमारी और कांस्टेबल भंवरलाल का ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।वही ओडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को राजकाज न्यूज ने इस खबर को प्रमुखता से उठाते हुए दर्शकों को दिखाया था।इस ऑडियो क्लिप में तत्कालीन सदर सीआई अंजू कुमारी, गणेश नाम के एक तस्कर को गिरफ्तार करने की जगह मार देने की बात कह रही है और इसके पीछे एसपी का भी हवाला दे रहीं हैं। जिसके बाद ओडियो की जानकारी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोपी पुलिस वालों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

यह था पूरा मामला

13 अगस्त को पुलिस और गाड़ी में आए तस्करों के बीच नागौर और बीकानेर जिले की सीमा में फायरिंग हुई थी। अलाय फाटक के पास पीछा कर रही पुलिस टीम ने तस्करों को रोका तो उन्होंने एक फायर कर दिया था। इसके बाद वे बीकानेर सीमा में घुस गए। पीछा कर रही पुलिस व तस्करों के बीच पांचू क्षेत्र, हियादेसर, मुकाम में आमने-सामने फायरिंग हुई। इसके बाद तस्कर गाड़ी में फरार हो गए थे।सदर एसएचओ ने फायरिंग के मामले में श्रीबालाजी थाने में तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट दी थी। 12 दिन बाद सदर SHO अंजू कुमारी ने बताया था कि पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले तस्कर सिंगड़ गांव निवासी गणेश पुत्र भूराराम जाट को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान उसके साथ गाड़ी में थाने का आसूचना अधिकारी भंवरलाल भी मौजूद था जिसे अगले दिन तस्कर के साथ मिलीभगत की भूमिका को लेकर SP अभिजीत सिंह ने निलंबित कर दिया और जांच कराने की बात कही थी।