जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट
भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस आज है.इस उपलक्ष्य मे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी युवा कांग्रेस सदस्यों को बधाई दी.मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा है कि युवा कांग्रेस ने हमारे देश की लोकतंत्र, एकता और अखंडता के आदर्शों की ओर युवाओं को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के लिए युवाओं को प्रेरित करने के लिए भारतीय युवा कांग्रेस का योगदान बहुत बड़ा रहा है।


0 टिप्पणियाँ