झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत की रिपोर्ट
दिन बदले जमाने बदले बदल गया इंसान बदलने लगी पुरानी परंपराये ओर पुराने तोर तरीके से तीज त्योहार अब जमाने के साथ साथ बदलाव का दौर हो गया है शुरू।
दरअसल त्योहारों ने अपना कलर और क्लेवर दोनों चेंज कर लिया है. ऐसा ही नजारा आजकल राजस्थान के झालावाड जिले में देखने को मिल रहा है.जहा राखी के बाजार सजे है और राखी की दुकानों पर आई राखियो में समय के साथ बदलाव का असर भी देखने को मिल रहा है. दुकानों पर ब्रेसलेट कड़े चूड़ियां डायमंड चूड़ियां कंगन सब वो भी नए कलर ओर डिजाइनों के साथ जिसको देखने के बाद हर व्यक्ति की नजर उन राखियो पर पड़ रही है और इन राखियों की डिमांड भी बड़ी है एक समय था जब बड़ी बड़ी राखियां भाइयों की कलाई पर सजती थी.अब जमाने के साथ-साथ कलर और फ्लेवर दोनों चेंज हो गए हैं अब देशी और नया अंदाज लोगों को भा रहा है, इन्ही देशी राखियो की बाजारो में जबरदस्त डिमांड है बढ़ती बिक्री से जहां दुकानदार भी खुश है तो खरीदार भी खुश नजर आ रहे है।

0 टिप्पणियाँ