ब्यूरो रिपोर्ट, राजस्थान के स्कूलों में एडमिशन का दौर शुरू हो चुका है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को एडमिशन का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिसके तहत कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के एडमिशन की अंतिम तिथि 16 अगस्त रखी गई है। वही, कक्षा 1 से 8 तक के स्टूडेंट्स पूरे साल किसी भी महीने स्कूल में प्रवेश ले सकेंगे।

विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देश के तहत सरकारी और निजी स्कूलों में 16 अगस्त के बाद प्रवेश नहीं हो सकेंगे। इससे पहले प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई थी।


आठवीं कक्षा तक पूरे साल होंगे प्रवेश।

 


माध्यमिक शिक्षा के निदेशक सौरभ स्वामी ने बताया कि राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 31 जुलाई तक एडमिशन की तारीख तय की गई थी लेकिन अब इसमें फेरबदल कर दिया गया है।

दसवीं कक्षा के परिणाम देर से आने के कारण तिथियों में यह बदलाव किया गया है जो बच्चे अब तक स्कूल नहीं गए हैं या स्कूल जा कर छोड़ दिया है, ऐसे छात्र छात्राओं को पूरे सत्र के दौरान स्कूलों में एडमिशन दिया जाएगा। विभाग का यह निर्णय निजी स्कूलों में भी लागू होगा।