श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर,

श्रीगंगानगर में नशे के तस्करों के खिलाफ पुलिस की लगातार मुहिम के चलते अवैध रूप से शराब आदि की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। नशे के खिलाफ इसी अभियान के तहत राजियासर थाने के थाना अधिकारी पवन कुमार द्वारा स्टाफ के साथ नाकाबंदी के दौरान राजियासर थाने के सामने महिपाल व पारसराम को गिरफ्तार किया गया। यह लोग ट्रक लेकर हरियाणा से अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे थे। इन लोगों द्वारा  ट्रेलर में तिरपाल के नीचे 40 कट्टे चना के छिलके यानी चुरी ले जाने की आड़ में अवैध शराब का परिवहन कर रहे थे। 


शराब कुल मिलाकर 563 कार्टून थे जिनमें  100 कार्टून रॉयल चैलेंज क्लासिक प्रीमियम व्हिस्की, 425 कार्टून मैकडॉवेल व्हिस्की तथा 38 कार्टून नाइट ब्लू कुल 7 6756 शराब की बोतलें जब्त कि गई।इस प्रकरण में  ट्रक चालक महिपाल तथा पारस को गिरफ्तार किया गया । ट्रक को जब्त कर लिया गया है। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज करके तफ्तीश थानाधिकारी जैतसर मदन लाल के सुपुर्द की गई है।परिवहन में इस्तेमाल किया गया ट्रेलर नंबर आर जे 19 जी सी 7428 को जप्त किया गया है आरोपियो ने पूछताछ में बताया कि यह शराब हरियाणा से लाकर गुजरात ले जाई जा रही थी और  इस अवैध शराब की अनुमानित कीमत करीब 50लाख रुपये है।  पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि पुलिस की इस सफल कार्रवाई में थाना अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में टीम में हीरालाल हेड कांस्टेबल आत्माराम कांस्टेबल का राजेश कुमार रविंद्र आदि ने सहयोग दिया।