कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच प्रदेश के लिए दाे सुखद खबरें आईं। पहली- यह कि गुरुवार को वैक्सीन की दूसरी डोज लेने वालों का आंकड़ा एक करोड़ के पार हो जाएगा। अब तक 99.46 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। यानी टीकायोग्य 5.14 करोड़ आबादी के हिसाब से देखें तो हमारी 20% आबादी कवर हो चुकी है। वहीं 3.11 करोड़ को पहली डोज भी लग चुकी है। यानी टीकायोग्य 60% आबादी को कम से कम एक डोज लग चुकी है।

ऐसा करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य हो गया है। दूसरी- हमारे 33 में से 24 जिले काेरोना फ्री होने जा रहे हैं। इनमें से 22 जिलों में एक माह में भारी टीकाकरण हुआ। इसके अलावा 541 दिन के कोरोनाकाल में ऐसा पहली बार है कि दो दर्जन जिलों में अब कोई मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। 6 और जिले कोरोना फ्री होने के मुहाने पर हैं। इन्हें मिलाकर इस सप्ताह में 30 जिले ऐसे हो सकते हैं, जो कोरोना फ्री हो जाएंगे। शर्त यही है कि सावधानी बरकरार रहे।

ये 6 जिले 1 सप्ताह में कोरोना फ्री हो सकते हैं

जिला- एक्टिव

  • भरतपुर -4
  • भीलवाड़ा-4
  • बीकानेर-6
  • झालावाड़-4
  • जोधपुर-6
  • स.माधोपुर-8

सर्वाधिक एक्टिव केस

अलवर 21
जयपुर 45
उदयपुर 10

एक महीने में 78% टीके गांवों में लगे
जिन 22 जिलों में भारी वैक्सीनेशन हुआ, उनमें 78% टीके गांवों में लगाए गए। शहरी जिले कोटा और अजमेर ही अभी कोरोना फ्री होने की स्थिति में पहुंचे हैं। बाकी 22 जिले सभी ग्रामीण बाहुल्य हैं। सिर्फ 9% जिलों में ही 10 से अधिक एक्टिव रोगी हैं। इससे कहा जा सकता है कि तीसरी लहर आई भी तो प्रदेश की 91% जनता सुरक्षित रह सकती है।

अजमेर, चित्तौड़ सहित 4 जिलों में 70% टीके लगे