राजस्थान लोक सेवा आयोग की आरएएस और अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा- 2021 के ऑनलाइन आवेदन बुधवार से शुरू होंगे। इन परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 सितंबर है। आयोग के सचिव शुभम चौधरी के अनुसार कार्मिक विभाग ने राज्य के मूल निवासी गौरव सैनिकों को भूतपूर्व सैनिक कोटे का लाभ दिए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार राज्य के मूल निवासी गौरव सैनिकों को ही इस वर्ग में लाभ दिया जाएगा।
पहले यह लाभ अन्य राज्य के गौरव सैनिकों को भी देना प्रस्तावित था। अब इस बारे में सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन फार्म 4 अगस्त से 2 सितंबर की रात्रि 12:00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले आयोग ने 28 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन दूसरे राज्यों के गौरव सैनिकों को आवेदन की छूट देने से विरोध की स्थिति बन गई थी।
इसके चलते आयोग की ओर से कार्मिक विभाग से जवाब मांगा गया था। आपको बता दें कि इस भर्ती के तहत अधीनस्थ सेवा के 625 पदों और राज्यसेवा के आरएएस और आरपीएस सहित कई सेवाओं के 363 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट।


0 टिप्पणियाँ