श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर
श्रीगंगानगर में नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना जवाहरनगर श्रीगंगानगर द्वारा आरोपी धनवन्तरी उर्फ रिक्कू अग्रवाल पुत्र राधेश्याम अग्रवाल निवासी मकान नम्बर 2/278 हाउसिंग बोर्ड जवाहरनगर श्रीगंगानगर के कब्जा से कुल 33 डिब्बो में 330 पत्तों में रखी 16500 अवैध नशीली गोलियां बरामद कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया था। जिससे उक्त गोलियों की खेप बाबत पुछताछ की तो दीपक अरोङा पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी सरदारगढ हाल जैतसर, शिवानू ग्रोवर पुत्र कृष्णलाल जाति अरोङा निवासी सादुलशहर तथा सुशील कुकना पुत्र सुरेन्द्र कुकना जाति जाट निवासी खीचङों की ढाणी सादुलशहर के उक्त गोलियों की डिलवरी करने बाबत बताया था जिस संबंध में अभियोग संख्या 476/2020 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना जवाहरनगर में दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना सदर श्रीगंगानगर को सुपुर्द किया गया था। प्रकरण में साक्ष्य संकलित किये गये तो दीपक अरोङा व शिवानू ग्रोवर का जिला श्रीगंगानगर,हनुमानगढ में नशीली गोलियों का बडे स्तर पर तस्करी करना पाया गया। जिस पर कार्यालय हाजा द्वारा उक्त दोनों आरोपियों पर 2000-2000 रुपये ईनाम घोषित किया गया जो कि काफी शातिर प्रवृति के तस्कर होने पाये गये। प्रकरण में तस्कर संदीप मुन्जाल उर्फ दीपक अरोङा पुत्र सुरेन्द्र कुमार उर्फ छिन्द्रपाल जाति अरोङा निवासी सरदारगढ हाल जैतसर हाल किरायेदार मानसरोवर जयपुर जो कि पुलिस थाना हनुमानगढ टाऊन के प्रकरण संख्या 64/2021 धारा 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट में पुलिस थाना हनुमानगढ जंक्शन की टीम द्वारा जयपुर से गिरफ्तार किया जाकर जिला कारागृह हनुमानगढ दाखिल करवाया गया था। जिसे थानाधिकारी मय टीम पुलिस थाना सदर श्रीगंगानगर द्वारा गिरफ्तार किया गया है जिसका अनुसंधान जारी है।इस प्रकरण में इससे पूर्व अभियुक्त रिंकू उर्फ धन्वतंरि के अलावा डीएसटी टीम श्रीगंगानगर द्वारा शातिर तस्कर शिवानू ग्रोवर को कोटा से राउंडअप किया जाकर गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा प्रकरण में रजत नायक निवासी सुरेवाला को भी गिरफ्तार किया गया है।


0 टिप्पणियाँ