विशेष संवाददाता अवनीश पाराशर की रिपोर्ट

करौली जिले मे अघोषित बिजली कटौती व लाइट की समस्या से परेशान  आमजन, यहां के अस्पतालों, प्रतिष्ठानों को बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए भाजपा नेता डॉ लोकेश चतुर्वेदी ने ऊर्जा मंत्री बी डी कल्ला से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की व करौली के 132 KV ग्रिड सब स्टेशन को 220 KV में अपग्रेड करने के की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा। डॉ चतुर्वेदी ने ऊर्जा मंत्री डॉ कल्ला को बताया कि सन 1994 में प्रो ललित किशोर चतुर्वेदी के प्रयासों से आने वाले 20 वर्षों के बिजली खपत के लोड को ध्यान में रखकर करौली में 132 KV GSS बना।

उस समय करौली की जनसंख्या 50000 के आस पास थी और करौली जिला भी नही था।1997 में करौली प्रो चतुर्वेदी व तत्कालीन विधायक हंसराम गुर्जर के प्रयासों से ही जिला बना।

आज करौली की जनसंख्या लाखो के आसपास है। कई नए सरकारी विभाग, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, कोचिंग, होटल आदि खुल गए है और कृषि क्षेत्र का भी विस्तार हो चुका है। नए नए उधोग धंधे की खुल गए है। ये 132 KV ग्रिड स्टेशन 1994 से 20 वर्ष आगे यानी 2014 तक को ध्यान में रखकर बनाया गया था। अभी 2021 चल रहा है और करौली नें आये दिन अघोषित बिजली कटौती के कारण करौली की जनता यहां के उधोग धंधों, सरकारी कार्यालयों में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्पतालों में तो उपकरणों के बंद होने के कारण मरीजो की जान जोखिम में आ जाती है।अचानक बिजली चले जाने के कारण जनरेटरों का शोर व प्रदूषण शहर की आबोहवा प्रदूषित कर रहा है।

अब करौली के 132 KV ग्रिड सब स्टेशन को आगे के 20 वर्षों को ध्यान में रखकर 220 KV ग्रिड सब स्टेशन में अपग्रेड करने की आवश्यकता भी है और क्षेत्र की मांग भी है।इस पर ऊर्जा मंत्री ने डॉ चतुर्वेदी को आश्वस्त किया कि वे अतिशीघ्र मुख्यमंत्री से इस विषय पर बात कर उन्हें अवगत करायेंगें।डॉ चतुर्वेदी ने करौली में लग रहे स्मार्ट मीटर पर जनता के विरोध की भी बात रखी। इस पर डॉ कल्ला नें स्मार्ट मीटर के विरोध को समय के अनुकूल न बताते हुए स्मार्ट मीटर को समय की मांग बताया और कहा कि देश भर में पालिसी निर्णय है जिसको बदल नही जा सकता। सरकार जनता के हितों के लिए है और हमारा प्रयास रहता है कि जनता को परेशानी न हो।